नई दिल्ली, 23 जनवरी (वीएनआई) दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा के स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज किराड़ी से अपनी पहली रैली में भाजपा प्रत्याशी बजरंग शुक्ला के समर्थन में प्रचार करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को खुली चुनौती दी है।
योगी ने जनसभा में कहा, ''कल आपने देखा होगा कि मेरे साथ प्रयागराज के संगम में 54 मंत्रियों ने डुबकी लगाई... एक मुख्यमंत्री के तौर पर अगर मैं, अपने मंत्रियों के साथ संगम में डुबकी लगा सकता हूं, तो मैं आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से पूछता हूं कि क्या वह भी यमुना जी में जाकर अपने मंत्रियों के साथ डुबकी लगा सकते हैं?" योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, "दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के पापों की कीमत मथुरा, वृंदावन के भक्तों और संतों को चुकानी पड़ रही है, जहां मां गंगा गंदे नाले में तब्दील हो जाती हैं। जब भी नमामि गंगे परियोजना के तहत मां यमुना के स्वच्छता की बात आई, अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी ने सहयोग नहीं किया।''
No comments found. Be a first comment here!