कांग्रेस ने कहा गठबंधन टिकेगा नहीं तो भाजपा को चिंता क्यों हो रही है

By Shobhna Jain | Posted on 10th Sep 2018 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 10 सितम्बर, (वीएनआई) कांग्रेस ने भारत बंद की सफलता के लिए आज जनता को दी बधाई, साथ ही सहयोगी दलों का भी आभार जताया। गौरतलब है पेट्रोल-डीजल की कीमतों खिलाफ आज विपक्ष के भारत बंद रखा। 

कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने प्रेस कॉफ्रेंस कर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि, आज पूरे देश में भारत बंद का आवाह्न किया गया था जो पूरी तरह कामयाब रहा। इसके लिये मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। यूपीए सरकार के दौरान जब वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के चलते ईंधन की कीमतें बढ़ रही थीं, तो हमने आम लोगों से बोझ कम करने के लिए वैट घटा दिया था। मोदी सरकार ऐसा क्यों नहीं कर रही है। गहलोत ने कहा कि, देश में ऐसा माहौल बना दिया गया कि मोदी जी आयेंगे तो आकाश से तारे तोड़कर ला देंगे। उनके लिए क्या-क्या नहीं बोले गया। मोदी जी की कथनी और करनी का अंतर उनके शब्दों में देखा जा सकता है। 

गहलोत ने आगे कहा कि, बीजेपी कार्यकारिणी बैठक में कहा गया कि गठबंधन टिकेगा नहीं चलेगा नहीं... अगर टिकेगा नहीं तो भाजपा को चिंता क्यों हो रही है। आज जो भारत बंद हुआ वो ऐतिहासिक रहा है। जनता ने आगे बढ़कर भारत बंद किया है। अब तो सरकार को चेत जाना चाहिए और कीमतों को कम करना चाहिए। क्या कारण है कि राजस्थान सरकार को 4 प्रतिशत वैट कम करना पड़ा, जबकि गैस की कीमत में कोई कमी नहीं की गयी, आज देश में लोकतंत्र खतरे में है इसलिये भाजपा कोई जवाब नहीं दे रही है।

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि, आज प्रधानमंत्री तो संपूर्ण चुप्पी साध कर मौनी बाबा बन गये और उनके मंत्री भी मौनी बाबा बन गये हैं। 11 लाख करोड़ की टैक्स लूट जो मोदी सरकार कर रही है वो क्या अंतर्राष्ट्रीय कारणों से है और उनके नियंत्रण में नहीं है? कच्चा तेल 40 प्रतिशत कम होने के बावजूद डीजल-पेट्रोल की कीमत बढ़ गयी, ये 11 लाख करोड़ रुपये की लूट किसकी जेब में गयी? 29 देशों को मोदी जी 37 रुपये प्रति लीटर में डीजल बेच रहे हैं और 34 रुपये में पेट्रोल बेच रहे हैं। ये विश्वासघात नहीं तो क्या है। वहीं बंद दौरान जहानाबाद में बच्ची की मौत पर सफाई देते हुए कांग्रेस ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी सदैव हिंसा के विरुद्ध रही है। हिंसा किसी चीज का हल नहीं हो सकता। कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता किसी एंबुलेंस के रास्ते में बाधा नहीं डाल सकता है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

smiling budhdha
Posted on 18th May 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india