कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता बनी सुप्रिया श्रीनेत

By Shobhna Jain | Posted on 21st Sep 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 21 सितम्बर, (वीएनआई) कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश की महाराजगंज लोकसभा सीट से पार्टी की उम्मीदवार रहीं सुप्रिया श्रीनेत को  राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। 

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने आज इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सुप्रिया की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की है। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले तक टीवी पत्रकार रहीं सुप्रिया कांग्रेस के पूर्व सांसद हर्षवर्धन की बेटी हैं। वह इस लोकसभा चुनाव में महाराजगंज से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ीं थीं, लेकिन उन्हें भाजपा के पंकज चौधरी से हार का सामना करना पड़ा था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन :

Posted on 4th Jan 2019

आज का दिन :
Posted on 17th Jun 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india