मुख्यमंत्री योगी ने कहा अयोध्या में 4 और 5 अगस्त को होगा 'दीपोत्सव'

By Shobhna Jain | Posted on 25th Jul 2020 | राजनीति
altimg
अयोध्या, 25 जुलाई, (वीएनआई) अयोध्या में आगामी पांच अगस्त को राम मंदिर के लिए भूमि पूजन में प्रधानमंत्री मोदी आएंगे। इसी कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री अयोध्या जाएंगे। हम अयोध्या को भारत और विश्व का गौरव बनाएंगे। स्वच्छता पहली शर्त होनी चाहिए। अयोध्या के लिए आत्म-अनुशासन के माध्यम से अपनी क्षमता को साबित करने का अवसर है और जिस तरह से दुनिया इसे देखने की उम्मीद करती है। उन्होंने कहा कि, हम सभी एक शुभ कार्यक्रम के लिए एक साथ आएंगे। 4 और 5 अगस्त की रात को सभी घरों और मंदिरों में 'दीपोत्सव' होगा। दीपावली अयोध्या से जुड़ी है और अयोध्या के बिना त्योहार की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।
 
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने सबसे पहले राम जन्मभूमि स्थल पहुंचकर भगवान राम की पूजा की। जिसके बाद योगी ने राम जन्मभूमि परिसर में  राम मंदिर निर्माण की तैयारियों का लिया। जिला प्रशासन के अधिकारी व राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
YESTERDAY IN IPL

Posted on 18th Oct 2020

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india