राजधानी दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना

By Shobhna Jain | Posted on 17th Jun 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 17 जून (वीएनआई)| राजधानी दिल्ली और एनसीआर कई इलाकों में हुई बारिश से आज सुबह मौसम सुहावना हो गया। साथ ही तापमान में गिरावट आ गई। सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 74 प्रतिशत दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकारी ने साथ ही कहा कि सुबह 8.30 बजे तक राजधानी में 4.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं एक दिन पहले शुक्रवार को, राजधानी का अधिकतम तापमान सामन्य से चार डिग्री कम 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 8th Oct 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india