झारखंड में चुनाव नतीजों के रुझान में झामुमो गठबंधन और बीजेपी में टक्कर

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Dec 2019 | राजनीति
altimg

रांची, 23 दिसंबर, (वीएनआई) झारखंड विधानसभा चुनाव में 81 सीटों के शुरुआती रुझान में त्रिशंकु विधानसभा के संकेत मिल रहे हैं। 

आज सुबह से जारी मतगणना में झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी का गठबंधन 39 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि बीजेपी 31 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी और झामुमो गठबंधन में से किसी को भी बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है, ऐसे में 3 सीटों वाली आजसू और 4 सीटों वाले झारखंड विकास मोर्चा की भूमिका अहम हो सकती है।

एक जानकारी के अनुसार जमशेदपुर पूर्व सीट से सीएम रघुबर दास आगे रहे हैं, जबकि दुमका सीट से झामुमो के हेमंत सोरेन भी आगे चल रहे हैं। यही नहीं बरहेट विधानसभा सीट से भी सोरेन आगे चल रहे हैं। गौरतलब है 81 सीटों पर कुल 1215 उम्मीदवार चुनावी समर में उतरे थे। वहीं 2014 में आजसू के साथ गठबंधन करने वाली बीजेपी इस बार अकेले ही मैदान में उतरी थी। दूसरी तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा, आरजेडी और कांग्रेस ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था। इसके अलावा बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा भी अहम भूमिका निभा सकती है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
शुद्ध हवा

Posted on 14th Oct 2016

बैंक अकाउंट
Posted on 2nd Dec 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india