पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच टकराव

By Shobhna Jain | Posted on 8th Jun 2019 | राजनीति
altimg

कोलकाता, 08 जून, (वीएनआई) पश्चिम बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच लगातार जारी हिंसा के बीच आज दक्षिण दिनाजपुर में भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच टकराव हुआ है। 

गौरतलब है हंगामा तब शुरु हुआ जब धारा 144 लागू होने की बात कह पुलिस ने भाजपा का जुलूस रोक दिया। इस पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। गंगारामपुर में पुलिस और भाजपा के कार्यकर्ता में टकराव हुआ जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और दो नागरिक वॉलिंटियर भी शामिल हैं। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया है। वहीं भाजपा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का कहना है कि हम लोग लोगों से मिलकर चुनाव में भाजपा के समर्थन के लिए धन्यवाद कह रहे थे। पुलिस ने हम लोगों को जनता के बीच जाने से रोका, धारा 144 लगा दी गई। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 27th Sep 2022

Today in history
Posted on 24th Jun 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india