नई दिल्ली, 14 जुलाई, (वीएनआई) राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस विधायक दल कि बैठक के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। वहीँ सचिन पायलट को बागी तेवर के चलते उप मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया है।
मुख्यमंत्री गहलोत ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि, हम जानते थे कि ये षड़यंत्र बहुत बड़ा है होर्स ट्रेडिंगहो रही है। वर्तमान में जो स्थिति है वह उसी वजह से पैदा हुई है। उन्होंने सचिन पायलट के कैबिनेट से बाहर करने पर कहा, आखिरकार मजबूरी में हाई कमांड को फैसला करना पड़ा क्योंकि काफी समय से भाजपा षड़यंत्र कर रही थी। बीजेपी के षड़यंत्र में फंसकर हमारे कुछ साथी गुमराह होकर दिल्ली चले गए थे। उन्होंने कहा, सचिन पायलट के हाथ में कुछ भी नहीं है, जो पूरा कुनबा है वो भाजपा के हाथ में खेल रहा है। रिजॉर्ट बुक किया गया है, सारी व्यवस्था भाजपा की है। जो टीम पहले मध्य प्रदेश में व्यवस्था कर रही थी वही टीम इस बार व्यवस्था कर रही है।
No comments found. Be a first comment here!