स्वास्थ्य मंत्रालय की हेल्थ ब्रीफिंग अब हफ्ते में 4 दिन होगी

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Apr 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 22 अप्रैल, (वीएनआई) भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी अहम जानकारियों को देने के लिए हर रोज होने वाली स्वास्थ्य मंत्रालय की हेल्थ ब्रीफिंग अब हफ्ते में 4 दिन होगी।

एक जानकारी के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रोज शाम 4 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस अब सप्ताह में चार दिन की जाएगी। और बाकी दिन प्रेस रिलीज या कैबिनेट ब्रीफिंग होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के आज दिए गए आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल 19984 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 3870 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं जबकि 640 लोगों की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि आज होने वाली स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस कैंसिल कर दिया गया है। क्योकि आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई थी।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 10th Jun 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india