चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

By Shobhna Jain | Posted on 20th Sep 2021 | राजनीति
altimg

चंडीगढ़, 20 सितंबर, (वीएनआई) पंजाब में लम्बे समय से जारी राजनीतिक उठापठक के बीच आज कांग्रेस विधायक दल के चुने गए नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके साथ दो उप मुख्यमंत्री भी बनाये गए है

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने चरणजीत सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओम प्रकाश सोनी को भी राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली है।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का नया सीएम बनने पर बधाई दी है। गौरतलब है कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीते रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india