पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को बेटे समेत किया गया नजरबंद

By Shobhna Jain | Posted on 11th Sep 2019 | राजनीति
altimg

हैदराबाद, 11 सितम्बर, (वीएनआई) तेलुगु देशम पार्टी द्वारा आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की सरकार और उनकी पार्टी के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शन के कारण पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे नारा लोकेश को उन्हीं के घर में नजरबंद कर दिया है। 

पुलिस ने चंद्रबाबू नायडू के अलावा आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में टीडीपी के एमएलसी वाईवीबी राजेंद्र प्रसाद और पूर्व विधायक तांगीराला सोवम्य को भी उनके घर में नजरबंद किया हुआ है। वहीं आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और टीडीपी नेता भूमा अखिला प्रिया को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि पुलिस ने चंद्रबाबू नायडू को मीडिया से मिलने की इजाजत नहीं दी है।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में आज सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक अनशन पर बैठने का फैसला लिया था। इसके बाद राज्य में अलग-अलग जगहों पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज होने लगे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन :

Posted on 2nd Dec 2018

आज का दिन :
Posted on 6th Sep 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india