राजधानी दिल्ली में आज सुबह मौसम सर्द, दिन में बादल छाये रहेंगे

By Shobhna Jain | Posted on 8th Feb 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 8 फरवरी (वीएनआई)। देश की राजधानी में आज सुबह मौसम सर्द रहा। आज का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम का सामान्य तापमान है। सुबह 8.30 बजे राजधानी में आद्र्रता का स्तर 95 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, आज सुबह मौसम सर्द रहा। दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बीते मंगलवार को राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री कम दर्ज किया गया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day-winner
Posted on 2nd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india