सीएए को लेकर आज से जागरूकता अभियान चलाएगी भाजपा

By Shobhna Jain | Posted on 5th Jan 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 05 जनवरी, (वीएनआई) देशभर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विपक्ष के जारी प्रदर्शन के बीच भारतीय जनता पार्टी आज से इस कानून के समर्थन में अभियान शुरू करने जा रही है । 

भाजपा इस कानून के समर्थन में पांच चरणों में आज से अभियान चलाने जा रही है। जिसके तहत भाजपा कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर उन्हें नागरिकता संशोधन कानून को लेकर फैलाई जा रही अफवाह से जागरूक करेंगे और इस कानून के बारे में जानकारी देंगे। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन को इस अभियान की जिम्मेदारी दी गई है। वह छह सदस्यीय कमेटी की अध्यक्षता करेंगे जोकि लोगों के घर घर जाकर इस अभियान को चलाएगी। जबकि भाजपा अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह इस अभियान की शुरुआत आज दिल्ली में करेंगे, गाजियाबाद से इस अभियान की शुरुआत भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india