बीजेपी सांसद साबित्रीबाई फुले ने कहा अयोध्या में भगवान बुद्ध की मूर्ति लगे

By Shobhna Jain | Posted on 10th Nov 2018 | राजनीति
altimg

बहराइच, 10 नवंबर, (वीएनआई) बहराइच से बीजेपी सांसद साबित्रीबाई फुले ने अयोध्या में लगातार गर्माते राम जन्मभूमि मुद्दे पर एक नया अध्याय जोड़ते हुए अयोध्या में श्रीराम के स्थान पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा प्रतिष्ठापित करने की मांग की है। 

साबित्रीबाई फुले ने कहा कि सर्वोच्च न्यायलय के मुताबिक अयोध्या में साक्ष्यों के तौर पर भगवान बुद्ध के प्रमाण मिले थे। इसलिए उस विवादित साइट पर भगवान बुद्ध की मूर्ति लगाई जाए। उन्होंने कहा कि, हाई कोर्ट के आदेश पर अयोध्या में जब विवादित स्थल पर खुदाई की गयी थी, तो वहां भगवान बुद्ध से जुड़े अवशेष निकले थे। इसलिए अयोध्या में भगवान बुद्ध की ही प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए। मैं साफ करना चाहती हूँ कि बुद्ध का भारत था। अयोध्या बुद्ध का स्थान है। इसलिए वहां तथागत बुद्ध की ही प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए। इतना ही नहीं रिसर्च में भी यह बात सामने आई है कि विवादित स्थल बौद्ध धर्म से संबंधित है। बीजेपी सांसद ने कहा कि शैक्षिक रिसर्च में भी पता चला है कि वह स्थान बौद्ध धर्म से जुड़ा रहा है। बौद्ध धर्म ही एकलौता ऐसा धर्म है जो जाति या वर्ग के आधार पर भेदभाव नहीं करता है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india