सबरीमाला मंदिर में 12 साल की लड़की को पुलिस ने रोका

By Shobhna Jain | Posted on 19th Nov 2019 | देश
altimg

केरल, 19 नवंबर, (वीएनआई) सबरीमाला मंदिर में आज सुबह अपने मां-बाप और रिश्‍तेदारों के साथ दर्शन करने जा रही 12 साल की एक लड़की को पुलिस ने रोक दिया। 

एक जानकारी के अनुसार 12 साल की एक लड़की तमिलनाडु से भगवान अयप्पा के दर्शन करने पहुंची थी। लड़की के दस्तावेजों में उसकी उम्र का पता चला जिसके बाद उसे बाहर ही रोक दिया गया। हालांकि पुलिस ने उसके पिता और रिश्‍तेदारों को मंदिर दर्शन करने की अनुमति दे दी। 

गौरतलब है मंदिर में दस से 50 साल आयु वर्ग की महिलाओं को प्रवेश नहीं देने की परंपरा है। वहीं उच्चतम न्यायालय ने भगवान अयप्पा के मंदिर में प्रतिबंधित आयु वर्ग की महिलाओं को प्रवेश देने के अपने पिछले आदेश पर रोक नहीं लगाई है, इसके बावजूद महिलाओं को मंदिर से ही लौटा दिया गया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

today in history
Posted on 2nd Jun 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india