भाजपा ने एक और लिस्ट जारी कर साध्वी प्रज्ञा को दिया टिकट

By Shobhna Jain | Posted on 17th Apr 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 17 अप्रैल, (वीएनआई) लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने उम्मीदवारों की और लिस्ट जारी कर चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। 

भाजपा द्वारा जारी लिस्ट में सभी नाम मध्य प्रदेश की सीटों के लिए हैं। इसमें साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भोपाल सीट से टिकट दिया गया है। जिनका मुक़ाबला कांग्रेस के दिग्विजय सिंह से है। वहीं भाजपा ने गुना से कांग्रेस के मौजूदा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ केपी यादव को टिकट दिया है। जबकि  भाजपा ने विदिशा से सांसद और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की जगह रमाकांत भार्गव को टिकट दिया है। वहीं सागर सीट से राज बहादुर सिंह को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 14th Jul 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india