भाजपा ने प्रियंका को यूपी महासचिव बनाने पर राहुल गांधी पर बोला हमला

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Jan 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 23 जनवरी, (वीएनआई) भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी को यूपी में पार्टी महासचिव बनाए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे राहुल गांधी की नाकामी बताया है। 

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस के इस फैसले को परिवारवाद से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि आज फिर साबित हो गया कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है क्योंकि आज पार्टी के पहले परिवार से राज्याभिषेक हुआ है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इस फैसले से सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी की नाकामी को मान लिया गया है और इस कारण ही प्रियंका गांधी को बैसाखी के तौर पर आगे लाया गया है। महागठबंधन को लेकर पात्रा ने आगे कहा कि हर राज्य से नकारे जाने के बाद बैसाखी भी कांग्रेस परिवार से ही ढूंढी जा रही है। गौरतलब है कि आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश का पार्टी महासचिव नियुक्त किया। वह फरवरी के पहले सप्ताह में कार्यभार संभालेंगी। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 16th Oct 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india