प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू के जन्मदिन पर दी बधाई

By Shobhna Jain | Posted on 20th Jun 2023 | देश
altimg

नई दिल्ली, 20 जून, (वीएनआई) देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 65वें जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की बधाई। ज्ञान, गरिमा और हमारे लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता की एक किरण, वह राष्ट्र की प्रगति को आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों के लिए प्रशंसित हैं। उनका समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। नके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।

20 जून, 1958 को ओडिशा के रायरंगपुर में जन्मी द्रौपदी मुर्मू ने 2022 में भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थीं। वह देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति हैं और पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के बाद दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। इससे पहले, द्रौपदी मुर्मू ने 2015 से 2021 तक झारखंड के राज्यपाल के रूप में कार्य किया।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india