त्रिपुरा में बिप्लब देब नए मुख्यमंत्री, देबबर्मा होंगे उप मुख्यमंत्री

By Shobhna Jain | Posted on 6th Mar 2018 | राजनीति
altimg

अगरतला, 6 मार्च (वीएनआई)| भाजपा की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष बिपल्ब कुमार देब राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। साथ ही पार्टी के जनजातीय नेता जिष्णु देबबर्मा उप मुख्यमंत्री होंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज इसकी घोषणा की।

भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक आज केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में मिले और देब को भाजपा विधायक दल का नेता चुना। गडकरी ने संवाददाताओं को बताया, बिपल्ब कुमार देब नए मुख्यमंत्री होंगे और जिष्णु देबबर्मा उपमुख्यमंत्री। घोषणा के तुरंत बाद देब, गडकरी के साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल तथागत रॉय से मिलकर भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश किया। आरएसएस कार्यकर्ता से भाजपा नेता बने 48 वर्षीय देब ने राज्यपाल से मुलाकात से पहले मीडिया से कहा, त्रिपुरा में हम अच्छा शासन देंगे।

भाजपा और उसकी सहयोगी इंडिजनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने 18 फरवरी को हुए चुनाव में 59 में से 43 सीटें जीती हैं। भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 35 सीटें हासिल कीं वहीं जनजातीय पार्टी आईपीएफटी ने आठ सीटों पर कब्जा जमाया है। माकपा ने 16 सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस अपना खाता खोलने में नाकाम रही।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 23rd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

प्रयास
Posted on 6th May 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india