अरुण जेटली ने कहा महिला रक्षा मंत्री से विश्व को सकारात्मक संदेश

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Sep 2017 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (वीएनआई)| केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने आज केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतरमण को देश की प्रथम पूर्णकालिक रक्षा मंत्री नियुक्त किए जाने की सराहना करते हुए कहा कि इससे विश्व भर में एक सकारात्मक संदेश जाएगा। 

अरुण जेटली के पास वित्त मंत्रालय के साथ ही रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी था। जेटली ने कहा, यह केवल महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि देश के लिए काफी अच्छी बात है। इससे विश्वभर में एक सकारात्मक संदेश जाएगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति (सीसीएस) में अब दो महिला मंत्री -विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और सीतारमण- होंगी। इस पर जेटली ने कहा, सीसीएस में शामिल दोनों महिलाओं ने अपनी योग्यता साबित की है। दोनों महिलाओं को उनकी कुशलता के लिए जाना जाता है, जिन्होंने अपनी एक खास जगह बनाई है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

newspaper
Quote of Day-Freedom

Posted on 16th Nov 2024

हवा का रुख
Posted on 28th Feb 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india