अमित शाह आदिवासी के घर भोजन करेंगे

By Shobhna Jain | Posted on 20th Aug 2017 | राजनीति
altimg

भोपाल, 20 अगस्त (वीएनआई)| भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का आज तीन दिवसीय प्रवास का आखिरी दिन है। वह आज सेवनियां गौड़ गांव में आदिवासी कमल सिंह के घर दोपहर का भोजन करेंगे। कमल के घर में शाह के आगमन को लेकर जोरशोर से तैयारियां जारी हैं। 

राजधानी के करीब स्थित सेवनियां गौड़ गांव में रहने वाला कमल सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। वह आज बहुत खुश है। उसका कहना है कि उसके घर आज अमित शाह दोपहर का भोजन करने आ रहे हैं। उनके भोजन के लिए बाटी और दाल जैसे व्यंजन बनाए जा रहे हैं। कमल सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि जब से उसे अमित शाह के आने की सूचना मिली है, तब से उसकी खुशी का ठिकाना नहीं है। उसे तो लगता है कि आज उसके घर भगवान आ रहे हैं। इसके लिए घर में खास तैयारियां की गई हैं। ज्ञात हो कि अमित शाह जिस भी राज्य के प्रवास पर जा रहे हैं, वहां एक समय का भोजन दलित या आदिवासी के घर पर कर रहे हैं। उसी क्रम में आज उनका कमल सिंह के घर भोजन का कार्यक्रम है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 29th Jul 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india