अमित शाह दिल्ली से जम्मू के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Oct 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 03 अक्टूबर, (वीएनआई) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। 

वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ तीन अक्टूबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर होगा। ट्रेन को सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर अमित शाह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं अमित शाह रेल मंत्री पीयूष गोयल और कई मंत्रियों के साथ वंदेभारत एक्सप्रेस पर मौजूद हैं। गौरतलब है वंदे भारत अंबाला, लुधियाना, जम्मू-तवी होते हुए शाम 5 बजकर 50 मिनट पर कटरा पहुंचेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस की कटरा से वापसी दोपहर तीन बजे होगी, जो नई दिल्ली देर रात 11 बजे पहुंचेगी। हालांकि, वंदे भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा 5 अक्टूबर से शुरू होगी। इस ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों का करीब चार घंटे का समय बचेगा।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 25th Jan 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india