अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में कहा अबकी बार जड़ से उखाड़ फेकेंगे कांग्रेस को

By Shobhna Jain | Posted on 21st Sep 2018 | राजनीति
altimg

रायपुर, 21 सितम्बर, (वीएनआई) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के अपने दो दिवसीय दौरे पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जड़ से उखाड़ फेंकने का का मंत्र दिया। 

अमित शाह ने कहा इस बार ऐसा बहुमत चाहिए कि कांग्रेस मूल से उखड़ जाए। आने वाले 50 साल तक पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक में भाजपा का दबदबा हो। कांग्रेस के नेताओं को सिर्फ सपने देखने का शौक है और हमें सपने साकार करने का शौक है। राहुल गांधी हमसे पूछते हैं कि साढ़े चार साल में क्या किया। रमन सिंह ने क्या काम किया। पता नहीं कि इन्हें कोई पढ़ाता-लिखाता है कि नहीं, इन्हें कोई आंकड़े बताता है कि नहीं, छत्तीसगढ़ में देश में जितने काम हुए हैं, उतने काम उनके कार्यकाल में कभी नहीं हुआ है।

अमित शाह ने आगे कहा हमें पूरे 65 सीट पर जीत हासिल करनी है। 65 सीट से कम सीट पर विजय को हम विजय नहीं मानेंगे। अमित शाह ने इस दौरान मुख्यमंत्री रमन सिंह की भी जमकर तारीफ की। शाह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य को बनाया, रमन सिंह ने उसे संवारा और नरेंद्र मोदी ने उसे आगे बढ़ाया है। 2014 में जैसे ही भाजपा की सरकार केन्द्र में आई। उत्तराखंड में कांग्रेस गई भाजपा आई। पूरब-पश्चिम, उत्तर-दक्षिण में भाजपा की जीत हुई है। देश के नक्शे से कांग्रेस गायब होती जा रही है। यूपीए की सरकार में सीमा पर क्या हालात थे, वो सबने देखे हैं। पाकिस्तान हमारे सैनिकों के सर काटकर ले जाते थे और उस वक्त प्रधानमंत्री मौनी बाबा चुप रहते थे, लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक करके दिखा दिया। उन्होंने कहा 2019 में देश में नरेंद्र मोदी की सरकार आई, तो सभी घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 12th Nov 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india