राजनाथ सिंह ने कहा 2030 तक भारत दुनिया के तीन सुरपॉवर में से एक होगा

By Shobhna Jain | Posted on 24th Apr 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 24 अप्रैल, (वीएनआई) लोकसभा चुनाव में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि 2030 तक भारत दुनिया के तीन सुपर पॉवर में से एक होगा। वह तीन में से एक सुपर पॉवर को बाहर करेगा। 

राजनाथ सिंह ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 2030 तक भारत तीन सुपर पॉवर में से एक होगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक सुपर पॉवर की बात करें तो भारत या तो रूस, चीन या फिर अमेरिका की जगह लेगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को काफी मजबूत किया है और इसे सही राह पर लेकर आए हैं। वर्ष 2014 में भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लिहाज से 10वें पायदान पर था। लेकिन चार साल के मोदी सरकार के बाद भारत 2018 में छठे स्थान पर पहुंच गया। गौरतलब है कि अमेरिका, रूस और चीन को दुनिया का सबसे ताकतवर देश माना जाता है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History arunachal
Posted on 20th Feb 2025
Today in History
Posted on 18th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india