अखिलेश यादव ने कहा कांग्रेस भी हमारे गठबंधन का हिस्सा

By Shobhna Jain | Posted on 5th Mar 2019 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 05 मार्च, (वीएनआई) समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सपा-बसपा-रालोद के साथ कांग्रेस भी गठबंधन का हिस्सा है। 

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, हम लगातार कह रहे हैं कि सपा, बसपा और रालोद के गठबंधन में कांग्रेस भी शामिल है। ऐसे में मीडिया बार-बार ये सवाल ना करे कि कांग्रेस साथ है या नहीं, वो हमारे महागठबंधन का हिस्सा हैं और उत्तर प्रदेश में दो सीटों रायबरेली और अमेठी पर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में दो सीटें कांग्रेस को दी गई हैं। वहीं अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने आज साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय लोकदल के सपा और बसपा के गठबंधन में शामिल किए जाने का औपचारिक ऐलान भी किया गया। 

जयंत चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सपा और बसपा साथ हैं। गठबंधन सभी 80 सीटें जीतेगा। राष्ट्रीय लोकदल को तीन सीटें दी गई हैं। बाकी सीटों पर रालोद गठबंधन के उम्मीदवीरों को समर्थन देगी। वहीं पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मथुरा, मुजफ्फरनगर और बागपत संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मुजफ्फरनगर से पार्टी अध्यक्ष अजीत सिंह और बागपत से जयंत चौधरी का चुनाव लड़ना तय है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india