मुंबई, 18 अक्टूबर, (वीएनआई) भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शिवसेना की शिवाजी पार्क में होने वाली रैली और संभावित कैबिनेट विस्तार से पहले अपने मुंबई के दौरे पर पहुंचे है।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मुंबई पहुंचने के बाद पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात की और आरएसएस के नेताओं से भी बातचीत की। पार्टी सूत्रों अनुसार अमित शाह ने कैबिनेट विस्तार के मुद्दे पर चर्चा की है जो दशहरा के बाद संभव है। वहीं शाह के इस कदम को रैली से पहले शिवसेना को लुभाने की कोशिश के रूप में भी देखा जाता है। ऐसा माना जा रहा है कि शिवसेना की दशहरा रैली के दौरान उद्धव ठाकरे भाजपा के खिलाफ हमलावर रूख अपनाए रहेंगे। उनके भाषण पर सभी की निगाहें जमीं हैं। जबकि शिवसेना के एक नेता के अनुसार, पार्टी बीजेपी का साथ नहीं छोडे़गी और जबतक सरकार में है, जनता की सेवा करती रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी बीजेपी के गलत फैसलों और गलत नीतियों की आलोचना करने से पीछे नहीं हटेगी।
No comments found. Be a first comment here!