अमित शाह के हेलीकॉप्टर को विवाद के बाद मिली लैंडिंग की इजाजत

By Shobhna Jain | Posted on 21st Jan 2019 | राजनीति
altimg

मालदा, 21 जनवरी, (वीएनआई) भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की पश्चिम बंगाल में रैलियों के लिए मालदा में हेलीकॉप्टर की लैंडिग को इजाजत मिल गई है। 

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपने तीन दिवसीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग जिलों में रैलियां करेंगे। उनकी 22 से 24 जनवरी तक अलग-अलग जिलों में रैलियां प्रस्तावित हैं। वह 22 जनवरी को पश्चिम बंगाल के मालदा जाएंगे। इसके लिए मालदा जिला प्रशासन से भाजपा की ओर से उनके हेलिकॉप्टर को लैंडिंग की अनुमति मांगी गई थी। वहीं अमित शाह के हेलीकॉप्टर को लैंडिंग की इजाजत ना मिलने पर भाजपा और पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा था। भाजपा ने जान-बूझकर उनके नेता को राज्य में आने से रोकने का आरोप टीएमसी पर लगाया था। जिसके बाद मालदा प्रशासन ने शाह के हेलीकॉप्टर को उतरने की इजाजत दे दी है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
today in history

Posted on 26th May 2020

FAITH
Posted on 26th Feb 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india