आप सांसद भगवंत मान पंजाब के संगरूर से फिर मैदान में

By Shobhna Jain | Posted on 29th Mar 2019 | राजनीति
altimg

संगरूर, 29 मार्च, (वीएनआई) आगामी लोकसभा चुनाव में पंजाब के संगरूर संसदीय क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान एक बार फिर यहां से उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। 

गौरतलब संगरूर ऐसा इलाका है, जहां आज तक कोई नेता दूसरी बार सांसद नहीं बन पाया है। वहीं 'आप' पिछली बार की तरह अब उतनी ताकतवर नहीं रही, लिहाजा भगवंत मान की राह इस बार आसान नहीं है। हालांकि, दूसरे दलों ने अभी अपने उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारे हैं। वहीं भगवंत मान के राजनैतिक भविष्य को लेकर दुनिया भर के पंजाबियों की नजर है। आप को चंदा देने वालों में सबसे अधिक प्रवासी भारतीय ही हैं। यही वजह है कि यहां चुनाव इस बार काफी रोचक हो गया है। भगवंत मान पंजाब के जाने माने कॉमेडियन हैं। उन्होंने अपनी कॉमेडी के हुनर से अलग पहचान बनाई है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 21st Aug 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india