मॉस्को, 12 जुलाई, (वीएनआई) रूस में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप में बुधवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में मारियो मानजुकिच के अतिरिक्त समय में दागे गोल की बदौलत क्रोएशिया ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया। क्रोएशिया पहली बार फीफा के फाइनल में पहुंचा है। फाइनल में उसका मुकाबला 1998 की चैंपियन टीम फ्रांस से होगा।
इंग्लैंड ने मैच की बेहद ही शानदार शुरुआत करते हुए मैच शुरू होने के 5वें मिनट में ही इंग्लैंड ने बढ़त ले ली थी। कीयरन ट्रिपियर ने शानदार फ्री किक को सीधे गोल पोस्ट में डाल भेजकर इंग्लैंड को 1-0 से आगे कर दिया। पहले हाफ तक क्रोएशिया कोई गोल नहीं कर सका और इंग्लैंड की बढ़त बरकरार रही। हालांकि दूसरे हाफ के 68वें मिनट में क्रोएशिया के लिए पेरिसिच ने अद्भुत गोल कर टीम को बराबरी दिला दी और फिर क्रोएशिया ने इंग्लैंड को हावी नहीं होने दिया। इसके बाद कोई भी टीम निर्धारित समय में गोल नहीं कर सकी खिरकार मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
अतिरिक्त समय के दूसरे हाफ में मारियो मांजुकिच ने इतिहास रच दिया। 109वें मिनट में मांजुकिच के गोल की बदौलत क्रोएशिया मैच को जीतने में सफल रहा। मांजुकिच का विश्व कप में ये दूसरा गोल है। इससे पहले क्रोएशिया को 1998 विश्व कप के सेमीफाइनल में मेजबान फ्रांस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 40 लाख की आबादी छोटी सी आबादी वाला देश क्रोएशिया अब पहली बार फीफा विश्व कप का फाइनल फ्रांस के खिलाफ खेलेगा। वहीं दूसरी तरफ 52 साल बाद फाइनल में पहुंचने का इंग्लैंड का सपना अधूरा रह गया।
No comments found. Be a first comment here!