दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने 42% वोट के साथ एमसीडी पर कब्ज़ा किया

By Shobhna Jain | Posted on 7th Dec 2022 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 07 दिसंबर, (वीएनआई) दिल्ली नगर निगम चुनाव में आज जारी हुए नतीजों में आम आदमी पार्टी बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए 134 सीट पर जीत दर्ज की है, वहीं तीन बार से सत्ता में रही भाजपा ने 104 सीट और कांग्रेस ने मात्र 9 सीटों पर जीत हांसिल की। 

दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं बीजेपी सत्ता से बेदखल तो हुई है, लेकिन, दिल्ली नगर निगम में वह मजबूत विपक्ष भी है। ऐसे में दिल्ली विधानसभा और दिल्ली नगर निगम की स्थिति बहुत ही अलग रहने वाली है और दिल्ली में आगे का सत्ता संघर्ष भी तगड़ा होने की संभावना है।एमसीडी चुनावों में जहां दिल्ली सरकार में सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी को 42.05% वोट मिले हैं। वहीं दिल्ली नगर निगम पर 15 वर्षों से काबिज भाजपा जरूर आम आदमी पार्टी से महज 3% वोट से पीछे छूट गई है। लेकिन उसे दिल्ली में 39.09% वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस ने सिर्फ 11.68% वोट लाकर अपनी दयनीय होती स्थिति का एक बार फिर प्रदर्शन किया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg

Posted on 10th Mar 2017

अज्ञात
Posted on 1st Sep 2015
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india