आप पार्टी ने कहा हम पंजाब चुनाव परिणाम से निराश

By Shobhna Jain | Posted on 11th Mar 2017 | राजनीति
altimg
नई दिल्ली, 11 मार्च (वीएनआई)| पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन से पार्टी निराश है। हालांकि राज्य में मुख्य विपक्षी दल के तौर पर उभरने को पार्टी ने एक उपलब्धि बताया। आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने कहा, हमें पंजाब में सरकार बनाने की उम्मीद थी। लेकिन हम नतीजों से निराश हैं। आशुतोष ने कहा, राज्य विधानसभा चुनाव में एक नई पार्टी का दूसरे स्थान पर रहना भी हालांकि बड़ी बात है। इसे कम करके नहीं आंका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप नेताओं को आत्ममंथन करने की जरूरत है कि आखिर इस सीमावर्ती राज्य में सरकार बनाने की पार्टी की कोशिशों में कहां कमी रह गई? पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना में कांग्रेस 7६ स्थान ले कर स्पष्ट बहुमत ले रहे है जबकि आप पार्टी 24 सीटें जीत चुकी है और अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन एक सीट जीतने के साथ 18 पर आगे है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

भगवान महावीर
Posted on 12th Sep 2015
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india