अरविन्द केजरीवाल ने स्वर्ण मंदिर पहुंचे, बर्तन धोकर सेवा की

By Shobhna Jain | Posted on 18th Jul 2016 | राजनीति
altimg
अमृतसर, 18 जुलाई (वीएनआई)| आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सुबह अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंच गए और वहां 'सेवा' की। केजरीवाल ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और सामुदायिक रसोईघर में बर्तन धोए। इस दौरान केजरीवाल के साथ आशीष खेतान, एच.एस.फुलका और भगवंत मान सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता साथ थे। केजरीवाल ने सिर रूमाल से ढका हुआ था। उन्होंने हाथ जोड़कर गुरुद्वारा परिसर की परिक्रमा की। उन्होंने बाद में लंगर सभागार में बर्तन भी धोए। केजरीवाल और अन्य लगभग घंटे भर तक गुरुद्वारे में रहे।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india