बसपा से निष्कासित ब्रजेश पाठक भाजपा में हुए शामिल

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Aug 2016 | राजनीति
altimg
लखनऊ, 22 अगस्त (वीएनआई)| अगले वर्ष होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व बसपा को एक और बड़ा झटका लगा है। बसपा के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद ब्रजेश पाठक आज भाजपा में शामिल हो गए। बसपा ने हालांकि पाठक के भाजपा में शामिल होने से कुछ घंटे पहले ही एक बयान जारी कर उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया था।बसपा महासचिव सतीश मिश्र ने एक बयान जारी कर ब्रजेश पाठक की बर्खास्तगी की सूचना दी। उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है। मिश्रा के बयान के कुछ घंटे बाद ही ब्रजेश पाठक दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा और अरुण सिंह भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि पूर्व सांसद पाठक मायावती के करीबी माने जाते रहे हैं। आगरा में बीते रविवार को हुई मायावती की रैली के वह मीडिया संयोजक भी थे। इससे पूर्व स्वामी प्रसाद मौर्य व आर. के . चौधरी जैसे नेता भी मायावती का साथ छोड़ चुके हैं।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 2nd Jun 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india