राष्ट्रपति मुर्मू ने कोलकाता मामले पर तोड़ी चुप्‍पी तोड़ते हुए बोला, बस अब बहुत हो गया

By VNI India | Posted on 28th Aug 2024 | देश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्ली, 28 अगस्त, (वीएनआई) कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है। 

राष्‍ट्रपति ने इस घटना पर चुप्‍पी तोड़ते हुए महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर कहा "बस बहुत हो गया, उन्होंने महिलाओं के साथ हो रही लगातार ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लोगों से सामूहिक कार्रवाई का आग्रह किया।

गौरतलब है राष्ट्रपति की यह टिप्पणी 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 31 वर्षीय डॉक्टर का शव मिलने के बाद चल रहे देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच आई है। इस मामले ने व्यापक आक्रोश पैदा कर दिया है और विभिन्न पृष्ठभूमियों के लोग न्याय की मांग के लिए प्रदर्शनों में शामिल हो रहे हैं।



Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

उपहार
Posted on 5th Feb 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india