ओडिशा को 24 साल बाद मिला नया मुख्यमंत्री मोहन मांझी के रूप में

By VNI India | Posted on 12th Jun 2024 | देश
मोहन मांझी

भुवनेश्वर, 12 जून, (वीएनआई) लोकसभा चुनाव 2024 में केंद्र की सत्ता में वापसी करने वाली बीजेपी ने ओडिशा विधानसभा चुनाव में भी बाजी मारते हुए पहली बार 'कमल' खिला दिया है। जिसके बाद ओडिशा को मोहन चरण मांझी के रूप में नया मुख्यमंत्री मिला है। 

भुवनेश्वर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के साथ दो डिप्टी सीएम केवी सिंह देव और प्रवाती परिदा ने भी पद की शपथ ली। ओडिशा की कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत कुल 16 लोग शामिल हुए हैं। सीएम, दो डिप्टी के अलावा सुरेश पुजारी, रबिनारायण नाइक, नित्यानंद गोंड और कृष्ण चंद्र पात्रा ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व वाली कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ ली। गौरतलब है आज आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण के बाद ओडिशा में सीएम पद के लिए मोहन मांझी ने शपथ ग्रहण की। वहीं राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा की आंधी के आगे बीजू जनता दल का 24 साल का शासन खत्म हो गया है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 22nd Jul 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india