ट्विटर की चहचहाहट आज कुछ यूँ...

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Mar 2015 | देश
altimg
नई दिल्ली, 23 मार्च, (वीएनआई) 1. नरेंद्र मोदी :- भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को सलाम, जिन्होंने देश के लिए जीवन का बलिदान दे दिया। 2. अरविन्द केजरीवाल :- शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को उनके शहीद दिवस पर सलाम। 3. मनीष सिसोदिया :- शहीदे आजम भगत सिंह, शहीद सुखदेव, शहीद राजगुरु को सादर नमन। 4. योगेन्द्र यादव :- 23 मार्च का ये दिन हमें महानायकों की याद दिलाता है। आज भी हमारे समाज को भगत सिंह और राम मनोहर लोहिया के त्याग, विचार और सन्देश की ज़रूरत है। 5. कुमार विश्वास :- 23 मार्च \'देश दिवस\'- कोई एक अच्छा काम करें जो शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और तमाम शहीदों के प्रति हमारा प्रणाम हो । है नमन उनको कि जो यशकाय को अमरत्व देकर, इस जगत मे शौर्य की जीवित कहानी हो गये है , #देशदिवस 6. शिल्पा शेट्टी :- बकवास खबरें! मैं इस मनोज जैन को अपने बेतुके दावों को साबित करने के लिए सबूत देने की चेतावनी देती हूं। उसका दो मिनट का नाटक कड़ी मेहनत से कमाए मेरे नाम पर भारी नहीं पड़ सकता। कानूनी मदद ले रही हूं। वह एक दिवालिया और जाहिर तौर पर एक धोखेबाज है, जो अपनी असलियत दिखा रहा है। यह बेहद खीझ पैदा करने वाला है।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

गर्मी गर्मी
Posted on 31st Mar 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india