ट्विटर की चहचहाहट...

By Shobhna Jain | Posted on 7th Jul 2015 | देश
altimg
नई दिल्ली, 07 जुलाई, (वीएनआई) नरेंद्र मोदी :- मध्य एशिया में भारत के सबसे महत्वपूर्ण मित्र कजाकिस्तान में आकर खुश हूं। यादगार स्वागत-सत्कार के लिए प्रधानमंत्री करीम मसीमोव आपका धन्यवाद। विकाश स्वरूप :- विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री करीम मसीमोव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और कजाकिस्तान के रिश्तों पर विचार-विमर्श किया। संजय सिंह (आप) :- बीजेपी-कांग्रेस 20 वर्षों से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग करती रही है,मोदी जी ने भी चुनाव में वादा किया था फिर ये यू-टर्न क्यों? दिलीप पाण्डेय (आप) :- मोदकों के दो-दो मोदी!एक बोले ही जा रहे हैं, दूजे मुँह ही ना खोल रहे हैं। अच्छी बात ये कि इसमें विश्वसनीयता दोनों की ख़त्म हो रही।बोल मोदी बोल दिग्विजय सिंह :- चाहे कोई क्यों ना हो किसी पार्टी का क्यों ना हो अगर व्यापम में दोषी है उसे सज़ा मिलनी चाहिये और मिलेगी। अखलेश प्रताप सिंह (कांग्रेस) :- ब्यापम घोटाले को मंत्री सदानन्द गौड़ा ने मूर्खतापूर्ण मुद्दा बताया। सब को पता है मुद्दा मूर्खतापूर्ण है या ऐसा बोलने वाला मंत्री। शिवराज चौहान :- मेरी पूरी ज़िंदगी पारदर्शिता से भरी रही है। बेबुनियादी आरोपों से आहत हूँ। विरोधियों का लक्ष्य केवल शिवराज की प्रतिमा खंडित,छवि खराब करना है। सचिन तेंदुलकर :- धोनी के जन्मदिन पर एक झप्पी और ढेर सारी शुभकामनाये, तुम जियो हज़ारो साल, साल के दिन हो हज़ार सुरेश रैना :- धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाये, आगे आने वाला वर्ष प्यार, हंसी और कामयाबी भरा हो। सबसे बढ़िया ऋतिक रोशन :- आपको क्या लगता है कि मुझे किस तरह के किरदार निभाने चाहिए। मुझे प्रेरित करें। मुझे आइडिया दें। तलाश में हूं।\" शबाना आज़मी :- आपको चेतन आनंद की \'हीर रांझा\' के रीमेक में रांझा की भूमिका निभानी चाहिए, जिसमें सारे संवाद पद्य में हैं।\" अर्जुन कपूर :- हैलो मैडम! जरा मेरी तरफ ध्यान दें। कृपया दुनिया को बताएं कि कैसे मैंने आपकी जिंदगी बदल दी। आप बाद में चैट कर सकती हैं..यह खबर बहुत महत्वपूर्ण है।\" परिणीति चोपड़ा :- बाबा आप मेरी दुनिया हैं। मेरी दुनिया आपके मुझे \'इशकजादे\' के लिए चुनते वक्त बदल गई। तुम्हीं हो बंधु, सखा तुम्हीं।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india