ट्विटर की चहचहाहट आज कुछ यूँ...

By Shobhna Jain | Posted on 11th Mar 2015 | देश
altimg
नई दिल्ली, 05 मार्च (वीएनआई) 1. नरेंद्र मोदी:- (i) \"सबको होली की शुभकामनाएं। रंगों का यह त्योहार आपके जीवन में खुशियां लाए।\" (ii) \"हिंगिस और लिएंडर आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। आपसे उपहार में मिली आस्ट्रेलियन ओपन में मिश्रित युगल खिताब जीतने वाली रैकेट पाकर मैं कृतज्ञ हूं।\" 2. राजनाथ सिंह:- होली के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं 3. आशीष खेतान :-आम आदमी पार्टी उन हजारो कार्यकर्ताओ की पार्टी है जो अपनी रोज की 500-700 रूपये की कमाई छोड़ के पार्टी के लिए प्रचार करते है.ये उनकी उम्मीदों की पार्टी है जो भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना चाहते है. ये उनके सपनो की पार्टी है जो एक खुशहाल और संम्पन्न भारत चाहते है। 4. योगेन्द्र यादव :- दिल्ली हाई-कोर्ट ने चौटाला की सज़ा बरक़रार रखी। भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ाई में एक बड़ा कदम। देखना है अब बाकियों की बारी कब आती है। 5. कुमार विश्वास :- प्रत्येक \"मौन\" का मतलब \"कायरता-तटस्थता-स्वीकार\" ही नहीं होती...कभी-कभी उसका अर्थ \"अनुशासन-मंथन-अनुसंधान\" भी होता है ! होली की बधाई ! \"ऐसी-वैसी बातों से तो अच्छा है ख़ामोश रहो , या फिर ऐसी बात कहो जो ख़ामोशी से अच्छी हो !\" 6. सोनम कपूर :- सभी को नमस्कार। मैं अब बेहतर महसूस कर रही हूं। मेरे स्वास्थ्य में सुधार की शुभकामना के लिए आपको धन्यवाद।\" 7. बोमन ईरानी : वृत्तचित्र सच की कहानियां हैं। हमें इंडियाज डाउटर वृत्तचित्र की सच्चाई की बजाय उस हकीकत पर शर्मिदा होना चाहिए। 8. कबीर बेदी : पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक द्वारा निर्मित इंडियाज डाउटर के प्रसारण पर रोक लगाने के सरकार के निर्णय से भारत की छवि को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। 9. अनुराग बसु : अभी वृत्तचित्र इंडियाज डाउटर देखा। इस पर रोक लगाने की बजाय इसे देखना अनिवार्य किया जाना चाहिए। 10. जेनेलिया डिसूजा : कृपा करके इंडियाज डाउटर देखें। हमें हम में और हमारे आसपास मौजूद बुराई को समझने व मिटाने की जरूरत है। 11. अनुभव सिन्हा : अभी-अभी इंडियाज डाउटर देखकर हटा हूं। उन्हें इस पर रोक क्यों लगानी चाहिए? क्यों?

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india