सेंसेक्स और निफ़्टी ने तोडा रिकॉर्ड शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुए

By Shobhna Jain | Posted on 12th Mar 2015 | देश
altimg
मुम्बई, 4 मार्च, (वीएनआई), देश के शेयर बाजारों मे बुधवार को मिलाजुला असर देखा गया, देश का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 213.00 अंको की गिरावट के साथ 29380.73 पर बंद हुआ, जबकि देश का दूसरा सूचकांक निफ्टी 73.60 अंको की गिरावट के साथ 8922.65 पर बंद हुआ। देश के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ने आज रिकॉर्ड स्तर 30024.74 के अंक को छुआ और दूसरे सूचकांक निफ़्टी ने आज फिर रिकॉर्ड स्तर 9 हजार का आंकड़ा पार करते हुए अब तक के सबसे ऊँचे स्तर को 9119.20 अंक को छुआ। बुधवार सुबह जब देश के शेयर बाज़ार खुले तो उनमे तेज़ी का असर देखा गया, देश का मुख्य शेयर बाज़ार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज(BSE) सेंसेक्स 175.56 अंको की तेज़ी के साथ 29769.29 पर खुला था। जबकि देश का दूसरा शेयर बाज़ार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NCE) निफ्टी 110.25 अंको की तेज़ी के साथ 9106.50 पर खुला था। दिन भर के के उतार चढ़ाव के कारोबार के बाद इसमें मिला जुला असर देखा गया, जिसमे सेंसेक्स ने दिन के सबसे निचले स्तर 29289.05 और दिन के सबसे ऊँचे स्तर 30024.74 पर कारोबार किया, तो वंही निफ्टी ने दिन के सबसे निचले स्तर 8893.95 पर और दिन के सबसे ऊँचे स्तर 9119.20 पर कारोबार किया।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
पेड़

Posted on 29th Dec 2016

Today in history
Posted on 8th Oct 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india