प्रधानमंत्री मोदी ने एनएसए और सेना प्रमुख के साथ की हाईलेवल मीटिंग

By VNI India | Posted on 29th Apr 2025 | देश
प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 29 अप्रैल, (वीएनआई) प्रधानमंत्री मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच एक अहम बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान शामिल हुए। वहीं इस बैठक में थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह भी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि, बुधवार को कैबिनेट की कई अहम कमेटियों की बैठकें होने वाली है। इससे पहले ये बैठक काफी अहम माना जा रहा है। कल होने वाले बैठक से पहले तीनों सेना के अध्यक्ष ने मौजूदा स्थिति की जानकारी दी है। बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी मैराथन बैठक करने वाले हैं। CCS, CCPA,CCEA के साथ ही कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करने वाले हैं। सबसे पहले पीएम मोदी कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स की बैठक होगी।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 23rd Aug 2026
Today in History
Posted on 23rd Aug 2026
Today in History
Posted on 22nd Aug 2026
Thought of the Day
Posted on 21st Aug 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

mount
Today in History

Posted on 3rd Jun 2026

mangal
Today in History

Posted on 29th Mar 2026

asha
Today in History

Posted on 13th Jul 2026

Thought of the Day
Posted on 9th Aug 2026
Thought of the Day
Posted on 2nd Sep 2025
Today in History
Posted on 29th Nov 2025
Today in History
Posted on 16th Apr 2026
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india