अखिलेश ने पटेल प्रतिमा को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

By Shobhna Jain | Posted on 31st Oct 2017 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 31 अक्टूबर (वीएनआई)| समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोगों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर लोहा एकत्र किया था, लेकिन अब उसका कहीं अता-पता नहीं है। 

लखनऊ में समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर आज सरदार पटेल की जयंती पर विशेष कार्यक्रम के दौरान अखिलेश ने यह बात कही। अखिलेश ने कहा, वह आयोजकों को धन्यवाद देना चाहते हैं। जब कभी भी वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई जाती है, यह मैदान भर जाता है। सरदार पटेल ने देश को एक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लाखों किसानों का भरोसा सरदार पटेल पर था। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने लोहा इकट्ठा किया था, लेकिन उसका पता नहीं चला। अखिलेश ने कहा, हम भरोसा दिलाते हैं कि सरदार पटेल के नाम पर बड़ा काम करेंगे। भाजपा के लोग झूठ बोलते हैं। उस पर भरोसा कैसे कर लेते हैं। गरीब, किसान, युवा परेशान है। नौकरियां भी जा रही हैं। गन्ना किसानों के साथ भी धोखा हुआ।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india