प्रधानमंत्री मोदी ने म्यूनिख हमले की निंदा की

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Jul 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 23 जुलाई (वीएनआई)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जर्मनी के म्यूनिख शहर के एक शॉपिंग मॉल में हुए हमले की निंदा की। गौरतलब है म्यूनिख शहर के एक शॉपिंग मॉल में शुक्रवार शाम को हुई गोलीबारी में हमलावर समेत 10 लोगों की मौत हो गई। शॉपिंग मॉल में नौ लोगों को मौत के घाट उतारने वाले हमलावर ने बाद में स्वयं को भी गोली मार दी। हमला करने वाला 18 वर्षीय ईरानी मूल का जर्मन नागरिक था। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, हम म्यूनिख में हुए खतरनाक हमले से सदमे में हैं। हमारी प्रार्थनाएं हमले में जान गंवाने वाले और घायल होने वालों के परिजनों के साथ हैं।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india