बंगाल के राज्यपाल को त्रिपुरा का अतिरिक्त कार्यभार मिला

By Shobhna Jain | Posted on 7th Jun 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 7 जून (वीएनआई)| पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी को राष्ट्रपति कोविंद ने आज त्रिपुरा के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा। 

गौरतलब है त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय अवकाश पर हैं और वह जब तक अवकाश पर रहेंगे, तब तक त्रिपाठी त्रिपुरा के राज्यपाल का कार्यभार संभालेंगे।

राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा, भारत के राष्ट्रपति पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी को त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में कार्यों के निर्वहन के लिए नियुक्त कर रहे हैं। त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय के अवकाश पर होने से उनकी गैर मौजूदगी में त्रिपाठी अपने कर्तव्यों के साथ-साथ त्रिपुरा के राज्यपाल का प्रभार संभालेंगे।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india