नाइजीरियन राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी दक्षिण अफ्रीका का दौरा कर सकते हैं

By Shobhna Jain | Posted on 8th Sep 2019 | विदेश
altimg

जोहान्सबर्ग, 08 सितम्बर, (वीएनआई) नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी दक्षिण अफ्रीका में प्रवासियों के खिलाफ हेट क्राइम की घटना के बीच अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका की आधिकारिक यात्रा पर आ सकते हैं।

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति कार्यालय के बयान के अनुसार, बुहारी की यात्रा का मकसद 'दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को और सुदृढ़ करना और दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया में लोगों और व्यवसायों को प्रभावित करने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त रूप से व्यवस्था विकसित करना है'। 

गौरतलब है दक्षिण अफ्रीका की आर्थिक राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में इस हफ्ते विदेशी लोगों के खिलाफ घातक हमले काफी बढ़ गए। इनमें नाइजीरियन व्यक्तियों द्वारा संचालित व्यवसायों और उनकी संपत्तियों को निशाना बनाया गया है। वहीं आज भड़की हिंसा के बाद से 420 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Shobhana Jain new IWPC prez

Posted on 12th Apr 2017

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india