नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

By Shobhna Jain | Posted on 30th Jun 2017 | देश
altimg
जम्मू, 30 जून (वीएनआई)| जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की सेना ने आज संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए अकारण गोलाबारी और गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा से सटे भीम्बर गली इलाके में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी के लिए छोटे व स्वचालित हथियारों व मोर्टार का इस्तेमाल किया। सूत्रों के अनुसार, गोलाबारी और गोलीबारी तड़के 4.15 बजे शुरू हुई। भारतीय सेना ने प्रभावी ढंग से इसकी प्रतिक्रिया दी। वहीं पाकिस्तानी गोलीबारी में गुरुवार को दो जवान घायल हो गए थे।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
पेड़

Posted on 9th Oct 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india