उत्तर प्रदेश में छाया घना कोहरा, ठंड बढ़ी

By Shobhna Jain | Posted on 29th Dec 2017 | देश
altimg

लखनऊ, 29 दिसम्बर (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। इसके कारण तापमान में कमी दर्ज की गई है। कोहरे का जनजीवन पर भी असर पड़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक, जनवरी के पहले सप्ताह से कोहरा और बढ़ने की उम्मीद है। 

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में घना कोहरा रहेगा लेकिन दोपहर बाद हल्की धूप निकलेगी। रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। दिन में भी ठंड बढ़ेगी जिससे जनजीवन पर असर पड़ेगा। दिन का अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री, कानपुर का 5.3 डिग्री, इलाहाबाद का 6 डिग्री, बनारस का 7 डिग्री और झांसी का 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन : Anita Guha
Posted on 20th Jun 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india