उप्र में आज सुबह हल्की धूप निकली

By Shobhna Jain | Posted on 10th Oct 2017 | देश
altimg

लखनऊ, 10 अक्टूबर (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में आज सुबह से ही हल्की धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि दिन में आंशिक बदली का असर भी दिखेगा, जिससे गर्मी व उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। 

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक तौर पर बदली का असर रहेगा और तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी। दिन में आद्र्रता का स्तर 70 फीसदी से नीचे दर्ज किया जाएगा, जिससे लोगों को उमस से भी राहत मिलेगी। 

उप्र मौसम विभाग के मुताबिक, आज लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की उम्मीद है। लखनऊ के अतिरिक्त आज गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 22़ 1 डिग्री, इलाहाबाद का 23 डिग्री, बनारस का 23.4 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

today in history
Posted on 30th Jul 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india