उप्र में निकली तेज धूप, तापमान में इजाफा

By Shobhna Jain | Posted on 1st Feb 2018 | देश
altimg

लखनऊ, 1 फरवरी (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। सुबह कोहरे से भी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक गर्मी धीरे धीरे बढ़ेगी। 

मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार आज सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। ग्रामीण इलाकों में भी अब कोहरे का असर कम होगा। हालांकि दिन में लगभग 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी जिससे ठंडक का एहसास होगा। 

मौसम विभाग के मुताबिक आज लखनऊ का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त आज गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री, कानपुर का 12.3 डिग्री, बनारस का 11.5 डिग्री, इलाहाबाद का 14 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन :

Posted on 2nd Mar 2019

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india