विदेश मंत्री सुषमा और कतर के विदेश मंत्री के बीच कामगारों के कल्याण के लिए वार्ता

By Shobhna Jain | Posted on 26th Aug 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 26 अगस्त (वीएनआई)| कतर और चार अरब देशों के बीच कूटनीतिक गतिरोध के बीच गैस से भरपूर इस देश में भारतीय कामगारों के कल्याण के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और कतर के विदेश मंत्री शेख मुहम्मद बिन अल्दुलरहमान अल-थानी ने आज वार्ता की। 

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने दोनों नेताओं की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, "विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कतर के विदेश मंत्री शेख मुहम्मद बिन अल्दुलरहमान अल-थानी का भारत दौरे के दौरान स्वागत करते हुए। उन्होंने कहा, द्विपक्षीय मुद्दों, जिसमें भारतीय कामगारों के कल्याण के मुद्दे भी शामिल किए गए, पर बातचीत की गई।"

कतर में लगभग 6,30,000 भारतीय प्रवासी श्रमिक हैं, जिसमें से ज्यादातर देश के विनिर्माण उद्योग में ब्लू कॉलर नौकरियां करते हैं।  हालांकि शुक्रवार को यहां पहुंचे शेख मुहम्मद का दौरा अधिक महत्वपूर्ण इसलिए है कि खाड़ी का यह देश अपने चार अरब पड़ोसियों के साथ पिछले तीन महीनों से कूटनीतिक गतिरोध में उलझा है। सऊदी अरब, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और मिस्र ने 5 जून को कतर के साथ कूटनीतिक रिश्ते खत्म कर दिए थे और यह आरोप लगाया था कि दोहा अन्य देशों के आंतरिक मामलों में दखल दे रहा है तथा मुस्लिम ब्रदरहुड, हेजबुल्ला, यमन में हैती जैसे आंतकवादी संगठनों को मदद कर रहा है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of day
Posted on 28th Feb 2025
Today in History
Posted on 28th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india