उप्र विधान परिषद की चार सीटों के लिए आज से नामांकन

By Shobhna Jain | Posted on 29th Aug 2017 | देश
altimg

लखनऊ, 29 अगस्त (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश में एक बार फिर चुनावी सरगर्मी शुरू हो गई है। विधान परिषद की चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। 

इसके तहत पांच सितंबर तक नामांकन-पत्र भरे जाएंगे। नामांकन-पत्रों की जांच छह सितंबर तक होगी और आठ सितंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 15 सितंबर को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना शुरू होगी और देर रात तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि विधान परिषद में बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, सरोजिनी अग्रवाल और अशोक वाजपेयी के इस्तीफे के बाद ये चारों सीटें खाली हुई हैं। भाजपा के पास पर्याप्त मात्रा में संख्या बल है, लिहाजा उसके प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मोहसीन रजा को विधान परिषद का सदस्य बनना है। इनमें योगी, केशव और दिनेश शर्मा की सीटें तय मानी जा रही हैं, लेकिन चौथी सीट के लिए स्वतंत्रदेव सिंह नामांकन करेंगे या मोहसीन रजा, यह अभी तय नहीं हो पाया है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india